
Bollywood Actress Sonam Kapoor ने अपने दूसरे बेटे की पहली झलक शेयर की
– सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर
मुंबई, चंडीगढ़, 4 अप्रैल, (विश्व वार्ता) Bollywood Actress Sonam Kapoor हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने 29 मार्च को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद एक्ट्रेस के पास शुभचिंतकों का तांता लग गया है। फैंस से लेकर सेलिब्रिटी दोस्तों तक, हर कोई सोनम को दूसरी बार मां बनने पर बधाई दे रहा है।
दूसरी बार मां बनने के 5 दिन बाद, सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है। सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने छोटे बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की है। सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने छोटे बेटे के साथ एक दिल को छू लेने वाली फोटो शेयर की है। फोटो में सोनम अपने बेटे को कसकर गले लगाए नजर आ रही हैं और इसके साथ ही उन्होंने एक लंबा कैप्शन भी लिखा है।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि मैं कितनी आभारी हूं। मेरे दूसरे बेटे के जन्म के इस अविश्वसनीय अनुभव के लिए एचएन रिलायंस हॉस्पिटल का दिल से शुक्रिया। डॉक्टर का खास धन्यवाद, जिन्होंने मेरी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान मुझे गाइड किया। उनकी देखभाल में एक भरोसा, शांति और कॉन्फिडेंस की भावना है, जो बहुत कम देखने को मिलती है और मैं उनके सपोर्ट की एहसानमंद हूँ। पूरी टीम को धन्यवाद। सोनम और आनंद।’
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























