BJP की नशा मुक्त पंजाब यात्रा आज से
117 विधानसभा हलकों तक पहुंचेगी नशा मुक्त पंजाब यात्रा
चंडीगढ, 18 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) बीजेपी आज 18 सितंबर से राज्य में नशा मुक्ति पंजाब यात्रा शुरू करने जा रही है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल फाजिल्का के सादिकी से यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तलवंडी साबो से यात्रा का शुरु करेंगे। भाजपा ने इन यात्राओं के जरिये नशे के खिलाफ लोगों को लामबंद करने की रणनीति बनाई है।
अर्जुन राम मेघवाल फाजिल्का से दिखाएंगे हरी झंडी, पठानकोट पहुंचेंगे सतीश पूनिया
117 विधानसभा हलकों तक पहुंचेगी नशा मुक्त पंजाब यात्रा
ये यात्राएं करीब 4000 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 18 सितंबर को पठानकोट से पहली यात्रा रवाना करेंगे। यह यात्रा माधोपुर स्थित एकता स्थल से शुरू होगी। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल फाजिल्का से तीसरी यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। राष्ट्रीय महासचिव सतीश पूनिया भी पठानकोट में तैयारियों पर बैठक करेंगे।
फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का और तलवंडी साबो से अन्य यात्राएं शुरू होंगी। भाजपा पंजाब के महासचिव राजेश बाघ ने नशे के खात्मे को पार्टी का संकल्प बताया। यात्रा का समापन 30 सितंबर को जालंधर में होगा। यह प्रयास 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की कवायद है। bjp drug free punjab yatra
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























