DIG Bhullar Corruption Case: चंडीगढ़ कोर्ट में आज अहम सुनवाई
शिकायत करने वाले पहली बार होंगे पेश
चंडीगढ, 24 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब पुलिस के सस्पेंडेड DIG हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े रिश्वत मामले में आज (24 सितंबर) चंडीगढ़ की स्पेशल CBI कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। इस सुनवाई के दौरान मंडी गोबिंदगढ़ के बिजनेसमैन और शिकायत करने वाले आकाश बट्टा पहली बार गवाही देने के लिए चंडीगढ़ की स्पेशल CBI कोर्ट में पेश होंगे।
कोर्ट ने उन्हें समन जारी किया है। रिश्वत मामले में आरोप तय होने के बाद शिकायत करने वाले की गवाही को ट्रायल का अहम हिस्सा माना जा रहा है। CBI के मुताबिक, बट्टा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक क्रिमिनल केस में कार्रवाई करने की धमकी देकर उनसे 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए CBI ने उस समय के DIG भुल्लर और एक बिचौलिए कृष्ण शारदा को गिरफ्तार कर लिया। अब कोर्ट में आकाश बट्टा का बयान दर्ज किया जाएगा। इसके बाद उनके बयान और मामले में मौजूद सबूतों के आधार पर ट्रायल आगे बढ़ेगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























