Punjabi हास्य कलाकार जसविंदर भल्ला का bhog और अंतिम Ardaas आज
चंडीगढ,30 अगस्त (विश्ववार्ता) Punjabi comedy king जसविंदर भल्ला जिन्होंने अपनी कॉमेडी से दशकों तक लोगों को हंसाया का 22 अगस्त को निधन था। आज भोग और अंतिम अरदास चंडीगढ़ सेक्टर-34 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में आयोजित हो रहा है। जहां बडी बडी हस्तियां पहुंचेगी जिसे लेकर पुलिस द्बारा भी तैयारी की जा चुकी है।
Punjabi comedy king bhalla bhog ardaas today
मोहाली में उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें पंजाबी फिल्म जगत और हजारों प्रशंसकों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। गिप्पी ग्रेवाल और बीनू ढिल्लों समेत कई कलाकारों ने उन्हें कंधा दिया। परिजनों और शुभचिंतकों का रो-रोकर बुरा हाल था।
लोगों को अपनी अदाकारी से हर समय हंसाने वाला हर किसी को रुला रहा था। बीमार होने से पहले जसविंदर भल्ला ने दिलजीत दोसांझ, गिप्पी ग्रेवाल और बीनू ढिल्लों के साथ कई नई फिल्मों में काम करने की बात की थी, लेकिन 22 अगस्त को उनका देहांत हो गया। शनिवार को मोहाली के बलौंगी श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
Read more news: www.wishavwarta.in






















