जरूरी खबर, बैंक के कार्य जल्दी से निपटा ले नही तो होना पडेगा परेशान,राष्ट्रव्यापी हड़ताल का हुआ एलान
बैंक यूनियनों ने तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का किया एलान
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 28 सितंबर से तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने का एलान किया है। मंगलवार को उप मुख्य श्रम आयुक्त के समक्ष हुई सुलह बैठक बेनतीजा रही। यह हड़ताल 28, 29 और 30 सितंबर को होगी। इससे पहले वित्त मंत्रालय ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल न करने की अपील की थी। इस एलान के बाद यह लगभग तय हो गया है कि बैंक अगले हफ्ते लगातार पांच दिनों तक बंद रहेंगे। 26 और 27 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार और रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। Bank unions have announced a three-day nationwide strike























