
बैंक हॉलिडे: मई में कितने दिन रहेंगे ? बैंक बंद ,
देखें मई महीने में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट
चंडीगढ़, 30 अप्रैल 2026 (विश्व वार्ता)Bank Holiday : : अगर आप मई में बैंक से जुड़ा कोई ज़रूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले यह खबर पढ़ लें। इस महीने पूरे देश में बैंक की छुट्टियां बहुत लंबी रहने वाली हैं। त्योहार, सालगिरह और साप्ताहिक छुट्टियों को मिलाकर बैंक ब्रांच कुल 12 दिन बंद रहेंगी। ऐसे में अगर आपने पहले से प्लानिंग नहीं की है, तो आपको बैंक के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
हर साल की तरह इस बार भी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इन छुट्टियों में राष्ट्रीय, स्थानीय और धार्मिक कारणों से होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इनका असर अलग-अलग राज्यों में देखने को मिलेगा।
मई महीने में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट –
1 मई (शुक्रवार): इस दिन महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस है। इस मौके पर मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, दिल्ली और कई दूसरे राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
3 मई (रविवार): रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
9 मई (शनिवार): इस दिन रवींद्रनाथ टैगोर जयंती है। इस मौके पर पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
10 मई (रविवार): रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
16 मई (शनिवार): सिक्किम राज्य दिवस है। इस वजह से इस राज्य में बैंक बंद रहेंगे।
17 मई (रविवार): रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
23 मई (शनिवार): यह महीने का चौथा शनिवार है। इस दिन बैंक बंद रहते हैं।
24 मई (रविवार): रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
26 मई (मंगलवार): काजी नजरुल इस्लाम जयंती। इस दिन त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
27 मई (बुधवार): ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के मौके पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, उत्तराखंड, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, तेलंगाना वगैरह में बैंक बंद रहेंगे।
28 मई (गुरुवार): बकरीद के मौके पर इस दिन महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, गोवा, जम्मू-श्रीनगर और बिहार में बैंक बंद रहेंगे।
31 मई (रविवार): रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























