Punjab: Balwant Singh Rajoana ने PM मोदी को लिखा पत्र
– कहा- मैं 31 साल से जेल में हूं
– करीब 15 साल से आपकी सरकार से अपनी मौत की सज़ा की अपील पर फैसले का कर रहा हूं इंतज़ार
चंडीगढ़, 17 सितंबर (वर्ल्ड न्यूज़): बलवंत सिंह राजोआना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपनी मौत की सज़ा की अपील पर फैसले की मांग की है। पत्र की शुरुआत में राजोआना ने लिखा कि वह पिछले 31 साल से जेल में है और करीब 20 साल से अपनी जेल की कोठरी में मौत की सज़ा के फैसले का इंतज़ार कर रहा है। उसने कहा कि उसकी मौत की सज़ा की अपील करीब 15 साल से आपकी सरकार के पास पेंडिंग है। Punjab balwant Singh rajoana writes to pm modi
उसने पत्र में कहा कि साल 2019 में गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर केंद्र सरकार ने उसकी सज़ा से जुड़ा एक नोटिफिकेशन जारी किया था, लेकिन उसे अभी तक लागू नहीं किया गया है। राजोआना ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि कोर्ट पिछले कई सालों से केंद्र सरकार से उनकी अपील पर फैसला लेने के लिए कह रहा है। उनके मुताबिक, इसके बावजूद केंद्र ने अभी तक इस मामले पर कोई आखिरी फैसला नहीं लिया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























