Punjab News”:बाढ के हाहाकार के बीच आज से शुरू हो रहा है Shri Siddh baba Sodhal मेला
चप्पे चप्पे पर पुलिस का कडा पहरा
सोढल मंदिर में प्रसिद्ध ऐतिहासिक सोढल सरोवर
चंडीगढ, 6 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब मे जिस तरह से गत दिनो मे बाढ ने कहर बरपाया है उससे पंजाब वासी धीरे धीरे उबर रहे है व राहत व बचाव कार्य जारी है और इसी बीच जालंधर जिले मे सिद्ध बाबा सोढल मेले की आज शुरुआत हो गई है। वहीं कमिश्नरेट पुलिस ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के उपरांत मुख्य द्वार पर कंट्रोल रूम स्थापित किया तो वहीं 1,100 पुलिस मुलाजिमों के साथ-साथ 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।
shri siddh baba sodhal mela begins today
पंजाब के प्रसिद्ध मेलों की सूची में इसका प्रमुख स्थान है। सोढल मंदिर में प्रसिद्ध ऐतिहासिक सोढल सरोवर है। यहां सोढल बाबा की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। श्रद्धालु इस पवित्र सरोवर के जल से अपने ऊपर छिडक़ाव करते हैं और चरणामृत की तरह पीते हैं।
देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा सोढल के दर्शन करने आते हैं। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के चलते एक दिन पहले ही हवन से इसकी शुरुआत हो जाती है।। बाबा सिद्ध सोढल मेले को लेकर मंदिर प्रबंधक कमेटी की तरफ से तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंदिर के अंदर और बाहर पुलिस की तैनाती कर दी है। shri siddh baba sodhal mela begins today






















