
Australian Open 2026: नोवाक जोकोविच 11वें ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में पहुंचे
25वीं ग्रैंडस्लैम ट्रॉफी से एक जीत दूर Novak Djokovic
चंडीगढ़, 31 जनवरी,(विश्ववार्ता) ऑस्ट्रेलियन ओपन: सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच साल के पहले ग्रैंड स्लैम, ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं। उनका मुकाबला 1 फरवरी को दोपहर 2 बजे दुनिया के नंबर 1 कार्लोस अल्काराज़ से होगा।
Australian Open 2026
38 साल के जोकोविच ने मेन्स सिंगल्स सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन जैनिक सिनार को 3-6, 6-3, 4-6, 6-4, 6-4 से हराया। वह ओपन एरा में इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। यह जोकोविच का 11वां फाइनल है। इससे पहले, उन्होंने 10 फाइनल खेले हैं और सभी जीते हैं।
जोकोविच अपने 25वें करियर ग्रैंड स्लैम और 11वें ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल से एक जीत दूर हैं।
आपको बता दें कि दुनिया के नंबर 1 स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। चोट से जूझ रहे अल्काराज़ ने सेमीफाइनल में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज़ेवरेव को पांच सेट के मैच में हराया था। मेलबर्न के रॉड लेवर एरिना में खेला गया यह मैच 5 घंटे 27 मिनट तक चला, जिसमें अल्काराज़ ने ज़ेवरेव को 6-4, 7-6, 6-7, 6-7, 7-5 से हराया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/























