?????????????????????????????????????????????????????????
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency

 आज यानि की 1 अगस्त से लागू हो गए ये 5 बड़े बदलाव

 आज यानि की 1 अगस्त से लागू हो गए ये 5 बड़े बदलाव

UPI, क्रेडिट कार्ड, ट्रेडिंग टाइम से लेकर इन नियमों पर पड़ा असर

चंडीगढ़, 1 अगस्त (विश्व वार्ता) 1 अगस्त 2025 से कई फाइनेंशियल बदलाव होने वाले हैं। ये बदलाव जो आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर डालेंगे। इनमें UPI ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव, ट्रेडिंग घंटे बढ़ने, SBI क्रेडिट कार्ड के इंश्योरेंस कवर में कटौती और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रिवाइज शामिल हैं। आइए जानते हैं कि क्या होंगे बदलाव।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI ट्रांजेक्शन को और सेफ बनाने के लिए कई बदलाव किये हैं। अब यूजर एक दिन में केवल 50 बार ही अकाउंट बैलेंस चेक कर पाएंगे। UPI ऑटोपे ट्रांजैक्शन अब तय समय स्लॉट्स में होंगे। इससे ट्रैफिक कम होगा और सिस्टम बेहतर होगा। एक ट्रांजेक्शन का स्टेटस अब केवल तीन बार ही चेक किया जा सकेगा, वो भी हर बार के बीच कम से कम 90 सेकंड का अंतर होना जरूरी है।

यहां हम आपको अगस्त में होने वाले 5 बड़े बदलावों के बारे में बता रहे हैं…

गैस सिलेंडर सस्ता: कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹34.50 घटी: आज से 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर 34.50 रुपये सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹33.50 घटकर ₹1631.50 हो गई है। पहले यह ₹1665 में उपलब्ध था। जबकि कोलकाता में अब यह ₹1769 में उपलब्ध होगा, जो ₹34.50 सस्ता है।

UPI नियम बदले: ऐप पर सिर्फ़ 50 बार ही बैलेंस चेक कर पाएँगे: बैलेंस चेक करने की सीमा: अब आप किसी भी UPI ऐप से एक दिन में 50 बार से ज़्यादा अपना बैंक बैलेंस चेक नहीं कर पाएँगे।

ऑटो-पे ट्रांजेक्शन टाइमिंग: ऑटो-पे (जैसे EMI, सब्सक्रिप्शन या बिल भुगतान) अब दिन के अनियमित समय के बजाय निश्चित समय स्लॉट पर होंगे। ये भुगतान केवल सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे और शाम 5 बजे से रात 9:30 बजे के बीच ही किए जा सकेंगे।

ट्रांजेक्शन स्टेटस चेक करने की सीमा: अगर कोई भुगतान अटक जाता है, तो आप उसकी स्थिति केवल 3 बार ही चेक कर सकते हैं, वह भी हर बार 90 सेकंड के अंतराल पर।
चार्जबैक प्रक्रिया: चार्जबैक दावे के अस्वीकार होने की स्थिति में, बैंकों को NPCI से नई अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे विवाद समाधान में तेज़ी आएगी।

क्रेडिट कार्ड पर बीमा कवर बंद: एसबीआई ने 11 अगस्त से चुनिंदा को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड (एलीट और प्राइम) पर मुफ़्त हवाई दुर्घटना बीमा बंद करने का फैसला किया है। अभी तक यह कवर 50 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक उपलब्ध था। यह बीमा पहले यूको बैंक, सेंट्रल बैंक, करूर वैश्य बैंक और इलाहाबाद बैंक के साथ साझेदारी में दिया जाता था।

एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) 3% महंगा: तेल विपणन कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ की कीमत 2677.88 रुपये प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) या 3% बढ़ाकर 92,021.93 रुपये प्रति 1000 लीटर कर दी है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर हवाई किराए पर पड़ सकता है। ऐसे में आने वाले समय में हवाई टिकट महंगे हो सकते हैं।

आरबीआई ब्याज दरें कम कर सकता है: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति की बैठक इसी महीने 4 से 6 अगस्त तक होने वाली है। इस बैठक में, गवर्नर संजय मल्होत्रा और पैनल ब्याज दरों में 0.25% की कटौती कर सकते हैं।

इससे पहले, जून में हुई एमपीसी की बैठक में, आरबीआई ने रेपो रेट को 0.50% घटाकर 5.50% कर दिया था। दरों में कटौती का सीधा असर आपके लोन की ईएमआई और बचत खाते की ब्याज दर पर पड़ सकता है। यानी, कटौती से ब्याज दरें कम हो सकती हैं।

Related

Latest National news : अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत के दौरे पर, आज इन राज्यो का कर सकते है दौरा

Latest National news अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत के दौरे पर, आज इन राज्यो का कर सकते है दौरा...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

आज का विचार

Currency Converter