Assembly Election Results 2026: इतिहास में पहली बार बंगाल के रुझानों में BJP को बहुमत …
आजादी के बाद पहली बार बनती दिख रही BJP की सरकार
भवानीपुर में ममता पीछे
चंडीगढ़, 4 मई, (विश्ववार्ता) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट के शुरुआती रुझानों की बात करें तो बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है और वो बहुमत के आंकड़ा 148 को भी पार कर गई है। रुझानों में उसकी बढ़त का आंकड़ा 150 सीटों पर पहुंच गया है. जबकि तृणमूल कांग्रेस 106 सीटों पर आगे हैं. लेफ्ट एक सीट पर आगे है. कुल 293 सीटों में 228 के रुझान आए हैं।
ममता बनर्जी खुद भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी से पीछे चल रही हैं. कोलकाता और आसपास के जिलों में भी बीजेपी आगे दिखाई दे रही है, जहां कभी तृणमूल कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था. तृणमूल कांग्रेस के कई मंत्री भी पीछे चल रहे हैं. बीजेपी का आंकड़ा 9.30 बजे तक 155 तक पहुंच गया है. जबकि तृणमूल कांग्रेस 119 पर है. लेफ्ट दो सीटों पर आगे है। कांग्रेस अभी शून्य पर है।
शुरुआती रुझानों पर पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर से भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भाजपा स्पष्ट जनादेश के साथ सरकार बनाने जा रही है। कोलकाता के शिक्षित, हिंदू लोगों ने ममता बनर्जी को खारिज कर दिया है। यही शुरुआती रुझान बता रहे हैं। result tmc and bjp mamata bhawanipur seat result
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in