Asian Games 2026 : एशियन गेम्स का दूसरा दिन आज
पहले दिन भारत ने जीते दो मेडल
भारत की नजरें पदकों की संख्या बढ़ाने पर
चंडीगढ, 21 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) आइची-नागोया एशियन गेम्स में भारत के लिए पहला दिन पदकों, ऐतिहासिक उपलब्धियों, शानदार जीत और कुछ करीबी चूकों से भरा रहा। भारत के खाते में दो रजत पदक आए, जबकि एक ऐसे खेल में भी पदक पक्का हुआ, जो पहली बार एशियन गेम्स का हिस्सा बना है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में जगह बनाई, वहीं पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने भी अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की। लेकिन सिर्फ आंकड़े ही पहले दिन की पूरी कहानी नहीं बताते।
एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन यानी 21 सितंबर को भारत के कई खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश करेंगे। पहले दिन पदक खाता खुलने के बाद भारतीय दल की नजरें दूसरे दिन भी पदकों पर होंगी। जानें डे-2 में भारत का पूरा कार्यक्रम, प्रमुख मुकाबले और पदक स्पर्धाएं। asian games 2026 day 2
एशियन गेम्स के मेडल टैली में अभी भारत 2 सिल्वर मेडल के साथ 10वें स्थान पर मौजूद है। वहीं पहले स्थान पर 11 गोल्ड, 6 सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज के साथ चीन है। भारत आज अपनी रैंकिंग को और बेहतर करने की कोशिश करेगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























