बडी खबर: Punjab के इस जिले मे ड्यूटी से लौट रहे ASI की पर चलाई अंधाधुध गोलियां
चंडीगढ, 5 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब के अमृतसर जिले मे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने ASI सुखचैन सिंह (जो GRP में तैनात हैं) पर उस समय गोलियां चलाईं, जब वह पुलिस स्टेशन से घर लौट रहे थे। युवकों ने उन्हें घेर लिया और उनके घर से करीब एक किलोमीटर दूर गांव के पास उन पर गोलियां चलाईं। एक गोली उनके बाएं हाथ में लगी और आर-पार हो गई। ASI Shot at While Returning from Duty in Amritsar
हमले के बाद हमलावर मौके से भाग गए। परिवार के लोग घायल ASI को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सुखचैन सिंह ने कहा कि उनकी किसी से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। पंजाब में ASI पर हमले की यह पांचवीं घटना है। इससे पहले, गुरदासपुर और अमृतसर में तीन ASI मारे गए थे, और अमृतसर में ही एक अलग घटना में एक और ASI घायल हो गया था।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























