Punjab में शहीद हुए ASI हरजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
एनकाउंटर में मारा गया ASI हरजीत सिंह की हत्या का आरोपी
चंडीगढ, 20 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब के अमृतसर में शहीद हुए ASI हरजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पिछले दिनों ड्यूटी के दौरान शहीद हुए ASI हरजीत सिंह की हत्या के मुख्य आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी मारा गया जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस ने इस पूरी साजिश के तार पाकिस्तान से जुड़े होने का खुलासा किया है. शनिवार दोपहर से ही पुलिस ने शहर में रेड अलर्ट जारी कर नाकेबंदी कर रखी थी. पुलिस को इनपुट मिला था कि आरोपी किसी और टारगेट की तलाश में घूम रहे हैं। इसी दौरान तरनतारन/थांदा रोड नाके पर जब पुलिस ने स्कूटी पर सवार दो संदिग्धों को रुकने को कहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















