
भारत पर 50 फीसदी American tariff आज से लागू
पुतिन पर दबाव बनाने के लिए trump का दांव
इन पर असर की आशंका
चंडीगढ़, 27अगस्त: (विश्ववार्ता) America के ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 50 फीसदी अमेरिकी टैरिफ आज से लागू कर दिया है। इससे 48 अरब डॉलर के निर्यात पर सीधा असर पड़ने की आशंका है। trump प्रशासन ने इस संबंध में जो आदेश जारी किया है
india tariff trump
इन पर असर की आशंका:
कपड़ा, परिधान, रत्न व आभूषण, झींगा, चमड़ा व जूते, पशु उत्पाद, रसायन तथा विद्युत एवं यांत्रिक मशीनरी।
ये दायरे से बाहर:
फार्मास्यूटिकल्स, ऊर्जा उत्पाद और इलेक्ट्रॉनिक सामान।
पड़ोसियों से ही मिलेगी चुनौती
नए शुल्क के बाद, भारत के प्रतिस्पर्द्धियों की स्थिति अमेरिकी बाजार में बेहतर हो जाएगी। इनमें म्यांमार (40 प्रतिशत टैरिफ), थाईलैंड व कंबोडिया (36), बांग्लादेश (35), इंडोनेशिया (32), चीन और श्रीलंका (30), मलयेशिया (25), फिलीपीन और वियतनाम (20) शामिल हैं। इन देशों के उत्पाद कम टैरिफ लगने के कारण भारतीय उत्पादों की तुलना में अमेरिकी बाजार में कम कीमतों में उपलब्ध होंगे।
नौकरियां जाने का खतरा
विशेषज्ञों के मुताबिक, 50 फीसदी अमेरिकी टैरिफ के चलते भारत में रत्न-आभूषण, वस्त्र-परिधान, मशीनरी, चमड़ा और रसायन से जुड़े उद्योगों पर भारी असर पड़ सकता है। उत्पादन कम होने के चलते इन उद्योगों में नौकरियों पर भी संकट आ सकता है।
india tariff trump
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/






















