Akali Dal Waris Punjab ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की
चंडीगढ़, 12 अगस्त (विश्व वार्ता) खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए दो और उम्मीदवारों की घोषणा की है। दलजीत सिंह कलसी को अमृतसर की अजनाला सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि गुरमीत सिंह बुकनवाला को मोगा सीट से मैदान में उतारा गया है। two more candidates announced
सांसद अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने अमृतसर में उनके नामों की घोषणा की। इससे पहले पार्टी ने सतवंत सिंह को बस्सी पठाना से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। सांसद अमृतपाल ने जेल में रहते हुए चुनाव जीता था। वह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं और एक दिन भी संसद की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले पाए हैं। पार्टी का कहना है कि अमृतपाल भी जेल से चुनाव लड़ेंगे। Akali Dal Waris Punjab
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























