Akal Takht Sahib में सुनवाई: Punjab government के बेअदबी कानून पर चर्चा जारी
चंडीगढ़, 29 जून (विश्व वार्ता) – पंजाब में AAP सरकार के बनाए नए बेअदबी कानून पर अकाल तख्त पर सुनवाई शुरू हो गई है। अकाल तख्त ने AAP सरकार के नए बेअदबी विरोधी कानून, जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (अमेंडमेंट) एक्ट, 2026 पर सभी मंत्रियों और MLA से जवाब मांगा है। जत्थेदार कुलदीप सिंह गर्गज ने पंजाब के मुख्यमंत्री के दो बयान पढ़े, जिसके बाद वे पंजाब सरकार के MLA और मंत्रियों से अलग-अलग सवालों पर जवाब मांग रहे हैं।
इससे पहले, आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी सिख MLA और मंत्री लिखकर सफाई लेकर नंगे पैर अकाल तख्त पहुंचे। AAP के अलावा कांग्रेस, अकाली दल और निर्दलीय MLA भी पहुंचे हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























