Cricket News: भारतीय क्रिकेटर के दिग्गज और पूर्व कप्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से की रिटायरमेंट की घोषणा
वह भारतीय कप्तान, जिसकी कप्तानी में टेस्ट-ODI में कभी नहीं हारा भारत
दिल्ली, 30 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की है। अजिंक्य रहाणे सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि भारत के सबसे सफल और शांत कप्तानों में भी शामिल रहे। उनकी कप्तानी में भारत टेस्ट और वनडे में एक भी मैच नहीं हारा, जबकि टी20 में सिर्फ एक मुकाबला गंवाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी। वीडियो के साथ कैप्शन में रहाणे ने लिखा, “कैप 278 अब अलविदा कह रहा है। इतने सालों में मिले प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। हमेशा आभारी रहूंगा।”
भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 ODI और 20 T20I खेल चुके रहाणे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए आगे बढ़ने का सही समय है। cricket news
रहाणे लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर थे। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2023 में खेला था।
- रहाणे ने 2007 में मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी (फर्स्ट क्लास), लिस्ट-ए और टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया और शुरुआती दिनों से ही अपनी तकनीकी बल्लेबाजी से पहचान बनाई। उनका पहला प्रथम श्रेणी मैच सितंबर 2007 में कराची अर्बा के खिलाफ था, जबकि आखिरी मुकाबला नवंबर 2025 में रणजी ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेला।
- लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने मार्च 2007 में दिल्ली के खिलाफ डेब्यू किया और अगस्त 2024 में समरसेट के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला। वहीं घरेलू टी20 क्रिकेट में अप्रैल 2007 में बड़ौदा के खिलाफ पहला मुकाबला खेलने वाले रहाणे ने मई 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच के साथ अपने प्रतिस्पर्धी टी20 करियर का अंत किया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























