Afghanistan के स्टार स्पिनर ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में स्थापित नया कीर्तिमान
चंडीगढ, 4 सिंतबर (विश्ववार्ता) Rashid Khan Record: अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। वह इस फॉर्मेट में अब तक के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। राशिद ने यह उपलब्धि ट्राई सीरीज में यूएई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हासिल की।
rashid khan created history highest wicket taker t20 international
इस मैच में उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 21 रन देकर 3 अहम विकेट झटके और अफगानिस्तान की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। अफगानिस्तान ने यह मैच 38 रनों से अपने नाम किया।
ट्राई सीरीज के इस मैच में यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने 40 गेंदों पर 63 रन और सेदिकुल्लाह अटल ने 40 गेंदों पर 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने पारी को संभालते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
Read more news: www.wishavwarta.in























