Entertainment News, Popular TV Actress ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया; FIR दर्ज
चंडीगढ़, 3 अगस्त (विश्व वार्ता) ‘यह जादू है जिन्न का’, ‘रब से है दुआ’ जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल में काम कर चुकीं Popular TV Actress Aditi sharma ने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में अपने पति अभिनय विद्यानंद कौशिक, सास उर्मिला कौशिक और दादी कीर्ति कौशिक के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शर्मा की शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ FIR दर्ज की है। अदिति शर्मा ने उन पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, मारपीट, कैरेक्टर पर सवाल उठाने का आरोप लगाया है।
मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक, अदिति शर्मा की मुलाकात अभिनय से जून 2021 में एक ऑनलाइन एक्टिंग क्लास के दौरान हुई थी। वे दोस्त बन गए और आखिरकार रिलेशनशिप में आ गए। तीन साल तक डेटिंग करने के बाद, उन्होंने 12 नवंबर, 2024 को अपने परिवारों की सहमति से शादी कर ली। Popular TV Actress Aditi sharma
अदिति के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद ही अभिनय का व्यवहार बदल गया। उनके पति ने उनके कपड़ों की पसंद और छोटी-छोटी बातों पर उनसे बहस करना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस का दावा है कि वह घर का सारा खर्च खुद उठाती थीं, फिर भी उनके पति बार-बार उनसे पैसे मांगते थे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























