Abohar Municipal Corporation Mayor Election में BJP ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर तीनों पदों पर हासिल की जीत
चंडीगढ, 21 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) Abohar Mayor Election अबोहर नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव मंगलवार को फाजिल्का स्थित डीसी कार्यालय में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। दोबारा हुई चुनाव प्रक्रिया में भाजपा ने अपना बहुमत साबित करते हुए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर तीनों पदों पर जीत हासिल कर ली। Abohar Mayor Election
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के पूर्व प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ और विधायक संदीप जाखड़ ने इसे सच्चाई की जीत बताया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























