IPL-2025, अभिषेक शर्मा की रिकॉर्डतोड़ पारी से Punjab Kings ध्वस्त
हैदराबाद ने 246 रन का टारगेट किया चेज
चंडीगढ़, 13 अप्रैल (विश्ववार्ता) IPL 2025 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को करारी शिकस्त दी.सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज कर दिखाया। शनिवार को दूसरे मैच में टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 246 रन का टारगेट 18 ओवर में ही हासिल कर लिया। टीम से ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपना पहला शतक लगाया, उन्होंने 141 रन की पारी खेली।
यह मैच 12 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जहां SRH ने 246 रनों का बड़ा टारगेट महज 18.3 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ हैदराबाद ने अपने हार के सिलसिले को तोड़ दिया. यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज भी रहा.
इस मैच में जीत के असली हीरो रहे सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा, जिन्होंने 55 गेंदों में 141 रन की विस्फोटक पारी खेली. उनकी इस पारी में 14 चौके और 10 छक्के शामिल थे. अभिषेक अब आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी के मालिक बन गए हैं. उन्होंने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की शुरुआत बेहद आक्रामक रही. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की ओपनिंग जोड़ी ने पहले ओवर से ही चौके-छक्कों की बौछार शुरू कर दी. चौथे ओवर में अभिषेक को जीवनदान मिला जब नो-बॉल पर उनका कैच पकड़ा गया. इस मौके का उन्होंने पूरा फायदा उठाया और केवल 19 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया.
























