
Entertainment News: Hollywood film’ज़ूटोपिया 2′ के हिंदी संस्करण में जूडी हॉप्स के किरदार को अपनी आवाज़ देंगी Actress श्रद्धा कपूर
चंडीगढ़, 9 नवंबर (विश्व वार्ता) Entertainment News: बॉलीवुड Actress श्रद्धा कपूर डिज़्नी की ‘ज़ूटोपिया 2’ के हिंदी संस्करण में जूडी हॉप्स के रूप में अपनी आवाज़ से लोगों के दिलों पर राज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
डिज़्नी की एनिमेटेड फिल्म ‘ज़ूटोपिया 2’ हिंदी में भी रिलीज़ होगी। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इस हॉलीवुड फिल्म के हिंदी संस्करण में जूडी हॉप्स के किरदार को अपनी आवाज़ देंगी। यह फिल्म भारत में 28 नवंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी में रिलीज़ होगी। Hollywood film
श्रद्धा ने कहा, “जूडी हॉप्स का किरदार मुझसे काफी मिलता-जुलता है। वह बुद्धिमान हैं, हमेशा सकारात्मक रहती हैं और उनका स्वभाव खुशमिजाज़ है, जिससे मैं पूरी तरह जुड़ सकती हूँ। ज़रूरत पड़ने पर वह सख्त और समय आने पर नरम हो सकती हैं। जूडी का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत मज़ेदार रहा।” Actress
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























