
कल YouTube पर आ रही है Sitaare Zameen Par
अभिनेता अमीर खान ने किया बडा ऐलान
आमिर खान की ब्लॉकबस्टर देखने के लिए देने होंगे पैसे
चंडीगढ़, 31 जुलाई (विश्ववार्ता) भारतीय सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उनकी नई फिल्म सितारे ज़मीन पर अब थिएटर के बाद सीधे यूट्यूब पर रिलीज़ हो रही है एक ऐसा फैसला जो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की दिशा और दर्शकों की पहुँच दोनों को बदल सकता है।
1 अगस्त 2025 से दुनिया भर के दर्शक इस फिल्म को यूट्यूब पर किराए पर लेकर देख सकेंगे, जिससे अब सिनेमा सिर्फ मल्टीप्लेक्स का हिस्सा नहीं रहेगा, बल्कि हर मोबाइल, टैबलेट और स्मार्ट टीवी पर आसानी से उपलब्ध होगा।
आमिर खान ने आज ऐलान किया कि उनकी सुपरहिट थिएट्रिकल फिल्म सितारे जमीन पर अब 1 अगस्त 2025 से यूट्यूब पर पूरी दुनिया में रिलीज की जाएगी. यह एक साहसी और नया कदम है, जिसमें 2025 की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक को सीधे लोगों के घरों तक पहुंचाया जाएगा. इस दिल को छू लेने वाली फैमिली ड्रामा में आमिर खान, जेनेलिया देशमुख के साथ-साथ 10 इंटेलेक्चुअल डिसएबिलिटी वाले कलाकार भी शामिल हैं. भारत में यह फिल्म ₹100 में मिलेगी, जबकि अमेरिका, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और स्पेन समेत 38 देशों में यह लोकल प्राइसिंग के साथ उपलब्ध होगी.
आमिर खान की सितारे जमीन पर, जो 2007 की क्लासिक तारे जमीन पर की स्पिरिचुअल सक्सेसर मानी जा रही है, प्यार, हंसी और समावेशिता का जश्न मनाती है. इस फिल्म ने लोगों के दिलों को गहराई से छू लिया है और अब तक दुनिया भर में ₹250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. अब दर्शक इसे एक छोटी सी फीस देकर यूट्यूब पर रेंट कर सकते हैं, जिससे हर घर और मोबाइल स्क्रीन बन जाएगा जनता का थिएटर.
इस फैसले से प्रीमियम सिनेमा अब और ज्यादा लोगों के लिए आसान हो गया है, चाहे वो अपने घर में हों या सफर में, बस इंटरनेट कनेक्शन चाहिए. जिन दर्शकों ने इसे सिनेमाघर में मिस कर दिया या दोबारा देखना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बढ़िया और आसान विकल्प है. भारत ही नहीं, दुनियाभर के नए दर्शकों तक पहुंचने के लिए सितारे जमीन पर में प्रमुख भाषाओं में सबटाइटल्स और डबिंग भी दी जाएगी.






















