

Aaj ka Mausam: ठंड से कांप रहा उत्तर भारत
जानिए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कैसा रहेगा Mausam
चंडीगढ, 4 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता):Aaj ka Mausam देश के कई राज्यों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। उत्तरी तटीय तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 04 दिसंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
बुधवार को सुबह से ही मौसम में ठंडक थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे दिन में सूरज की गर्मी का हल्का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 3.1 डिग्री अधिक रहा। Aaj ka Mausam
उत्तरी भारत में बढ़ती ठंड का मुख्य कारण पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी है, जिसका प्रभाव दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान तक देखा जा रहा है। IMD के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 04 और 05 दिसंबर को शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं, उत्तर राजस्थान में 4 से 6 दिसंबर तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। झारखंड में भी 06 और 07 दिसंबर को ठंडी हवाएं चलेगीं और शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in



















