पंजाब विजिलेंस ने पीएसआईईसी प्लॉट आवंटन घोटाले में शामिल सब डिविजनल इंजीनियर को दबोचा
चंडीगढ, 24 जुलाई (विश्ववार्ता): पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने औद्योगिक भूखंडों के आवंटन में अनियमितता के मामले में वांछित आरोपी और पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के सब-डिविजनल इंजीनियर (एसडीई) स्वतेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। राज्य सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह व्यक्त करते हुए कहा कि इस संबंध में ब्यूरो ने पहले ही एफआईआर संख्या 04, दिनांक 08.03.2024 आईपीसी दर्ज कर ली है। पंजाब मोहाली के फ्लाइंग स्क्वाड-1 पुलिस स्टेशन में धारा 409, 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी और 13 (2) सहित 13 (1) ए के तहत मामला दर्ज किया गया था।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि आरोपियों ने जाली दस्तावेजों का उपयोग करके गुरतेज सिंह के नाम पर मैसर्स गुरतेज इंडस्ट्रीज नामक एक काल्पनिक फर्म बनाई थी। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे मनरूप सिंह और अन्य रिश्तेदारों के खातों से पैसे पीएसआईईसी में ट्रांसफर करके उक्त फर्म के नाम पर प्लाट प्लॉट नंबर-ए-394, इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट, अमृतसर में आवंटित कर दिया था।
























