किसान संगठनों की आज चंडीगढ़ में सरकार के साथ बैठक जारी
चंडीगढ, 21 जुलाई (विश्ववार्ता): हरियाणा के किसान संगठनों की आज चंडीगढ़ में सरकार के साथ बैठक जारी है। यह बैठक हरियाणा भवन में रखी है। सरकार के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर किसानों के साथ बैठक मैजूद है। जिसमें किसानों की सभी मांगों पर चर्चाए की जा रही है। यह बैठक प्रधान सचिव राजेश कलर भी बैठक मे शामिल है। साथ ही, इसमें किसान संगठनों के कई प्रतिनिधि भी शामिल है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्य प्रधान सचिव आरके खुल्लर किसानों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में रतन मान, बीकेयू, (टिकैत), जोगिंदर नैन, बीकेयू (नैन), रणबीर मलिक, बीकेयू ( मांगेराम), बलबीर सिंह, किसान सभा हरियाणा समेत कई किसान संगठनों के बड़े नेता पहुंचे हुए हैं।
किसान आंदोलन की आहट को देखते हुए हरियाणा सरकार ने हरियाणा के किसान संगठनों से बातचीत का रास्ता खोल रखा है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हरियाणा के करीब दो दर्जन से ज्यादा किसान संगठनों और सरकार के बीच रविवार को चंडीगढ़ में बैठक कर रहे हैं। बैठक में कई मुद्दों पर बातचीत होनी है। इससे पहले सरकार की ओर से 14 जुलाई को भी एक बैठक हो चुकी है, जिनमें किसान संगठनों ने कई मुद्दे रखे थे। उसके बाद सरकार ने सभी को चंडीगढ़ बुला लिया है। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान हुए बातचीत पर हरियाणा सरकार चुनाव से पहले बड़ा फैसला ले सकती है।
























