

Happy Diwali 2026: उपराष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी ने मनाई दिवाली
दीपावली से पहले पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात…
पढ़ें X पोस्ट में क्या लिखा ?
डीगढ, 7 नवंबर (विश्ववार्ता) दीपावली के पावन और हर्षोल्लास से भरे पर्व के अवसर पर देश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर आसीन नेताओं के बीच आत्मीय मुलाकातों का दौर जारी है. पीएम मोदी ने शनिवार को उपराष्ट्रपति थिरु सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. यह मुलाकात राष्ट्रीय राजधानी स्थित उपराष्ट्रपति भवन में एक सौहार्दपूर्ण और गर्मजोशी भरे माहौल में संपन्न हुई. Happy Diwali 2026:
सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें
मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से इसकी जानकारी देशवासियों के साथ साझा की. उन्होंने लिखा कि उन्होंने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं साझा की हैं तथा इस दौरान उन्होंने उपराष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक अकाउंट को भी टैग किया. प्रधानमंत्री द्वारा साझा की गई तस्वीरों में दोनों नेता मुस्कुराते हुए एक-दूसरे से हाथ मिलाते और आत्मीय बातचीत करते नजर आ रहे हैं.
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















