पूर्व सांसद प्रो.चंदूमाजरा ने अकाली दल पुनरसुरजीत छोड़ा
चंडीगढ, 4 नवंबर (विश्ववार्ता) पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने बुधवार को अकाली दल पुनर सुरजीत से अलग होने का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही, उन्होंने सभी अकाली और पंथिक पार्टियों से एक प्लेटफॉर्म पर आने की अपील की है और पंजाब और पंथ के हितों के लिए मिलकर लड़ाई लड़ने को समय की सबसे बड़ी ज़रूरत बताया है।
उन्होंने साफ किया कि शिरोमणि अकाली दल के अलग-अलग गुटों में बंटने का सीधा फायदा पंथ विरोधी ताकतें उठा रही हैं। आने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ पंजाब समर्थक ताकतों की एकता और एक मज़बूत आवाज़ ही राज्य के हितों की रक्षा कर सकती है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























