
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला ! पटवारियों का प्रशिक्षण भत्ता बढ़ा
पटवारी बनने के लिए प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को मिली बड़ी राहत
चंडीगढ 17 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) हरियाणा में पटवारी बनने के लिए प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को बड़ी राहत मिली है। प्रशिक्षण के दौरान अब उन्हें 10 हजार रुपये मासिक मानदेय के बजाय 19,900 रुपये शुरुआती वेतन मिलेगा। खास बात यह है कि इस बढ़ोतरी का लाभ एक जनवरी 2025 से दिया जाएगा। यानी पात्र पटवारियों को बढ़े हुए वेतन के हिसाब से पिछला बकाया एरियर भी मिलेगा। big decision of the haryana government





















