Punjab and Haryana High Court ने न्यायिक प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल
23 न्यायिक अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ 11 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने न्यायिक प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए पंजाब और चंडीगढ़ में 23 न्यायिक अधिकारियों की नई तैनाती व तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक कवायद के तहत कई जिला एवं सत्र न्यायाधीशों व अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को बदला गया है, वहीं कुछ अधिकारियों को पदोन्नति देकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। Punjab and Haryana High Court made a major change in the judicial administrative system
वहीं, डीके वाधवा को मोहाली में ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) के मामलों की सुनवाई के लिए नवगठित विशेष अदालत की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही, लुधियाना में तैनात अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सारू मेहता कौशिक को पदोन्नत कर प्रिंसिपल जज, फैमिली कोर्ट (लुधियाना) लगाया गया है, जबकि इस पद पर कार्यरत रमन कुमार को अब अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में तैनात किया गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























