आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मैच आज
सीरीज 1-1 से बराबरी पर
चंडीगढ 11 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) भारत और वेस्टइंडीज का तीसरा टी-20 मैच आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरु होगा। 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है।
इसके पहले के दोनों मैचों में 72.2 ओवर का खेल हुआ। इसमें कुल 844 रन बने। ऐसे में इंदौर में भी बड़े स्कोर की उम्मीद है। भारत ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इसी मैदान पर टी-20 में 260 रन बनाए थे।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितिश कुमार रेड्डी/शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























