परगट सिंह आज Punjab Congress President का संभालेंगे पद
चंडीगढ़, 11 अक्टूबर (विश्व वार्ता) भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और विधायक परगट सिंह आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट का पद संभालेंगे। परगट सिंह को कांग्रेस हाईकमान ने अमरिंदर सिंह राजा वारिंग की जगह पंजाब कांग्रेस का नया प्रेसिडेंट बनाया है।
रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-15 में पंजाब कांग्रेस भवन में होने वाले इस कार्यक्रम में 5 से 8 हजार समर्थकों के आने की उम्मीद है। पंजाब कांग्रेस इंचार्ज सचिन पायलट और एआईसीसी जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल समेत सीनियर नेताओं के भी आने की संभावना है। परगट सिंह ने गुरुवार को सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू की थी। अब पद संभालने के बाद पार्टी का फोकस 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी पर होगा। Punjab Congress President
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























