
Delhi CJP Protest : AAP नेता अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने किया डिटेन
ममता समेत कई नेता भी हुए डिटेन
चंडीगढ 10 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) सीजेपी प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हिरासत में ले लिया है। सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी को दिल्ली के साउथ एवेन्यू से हिरासत में लिए गया।
उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेन और अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ममता बनर्जी की हिरासत का वीडियो शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए। पार्टी ने पोस्ट में लिखा ‘दिल्ली पुलिस, आपकी हिम्मत कैसे हुई?
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























