सीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में मेट्रो स्टेशन बंद रखने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप
चंडीगढ 10 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के चलते राष्ट्रीय राजधानी में मेट्रो और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद ऐसा होने से मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए सुप्रीम कोर्ट में अधिकारियों के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मांग करते हुए एक याचिका दायर की गई है।
याचिका में पक्षकार कौन?
बता दें कि यह याचिका अधिवक्ता शैलेंद्र मणि त्रिपाठी की तरफ से दायर की गई है, जिसमें केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और अन्य को पक्षकार बनाया गया है।
याचिका में आरोप लगाया गया है कि शीर्ष अदालत के 9 अक्टूबर के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी में मेट्रो स्टेशनों के बंद रखने का सिलसिला जारी रखा, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























