
COCKROACH JANTA PARTY PROTEST : कॉकरोच पार्टी नेताओं समेत एक हजार लोग हिरासत में
केजरीवाल ने X पर लिखा- सरकार डर गई है
चंडीगढ 10 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया है। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बुलाए गए पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे।
यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम के घर से ही हिरासत में लिया गया। इसके अलावा 1000 अन्य समर्थकों को भी राजधानी के अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। वहीं महाराष्ट्र के संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
सीजेपी समर्थक जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस इन्हें हिरासत में ले रही है। वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं।
नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली 250 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें आज रद्द की गई हैं। वहीं, इंडिया गेट के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।
अरविंद केजरीवाल ने X पर लिखा, यह इमरजेंसी से भी बदतर है। यह आधिकारिक रूप से बोल रहा हूं- हम मोदी की तानाशाही में रह रहे हैं। जिस तरह से कॉकरोच के नेताओं को फ्लाइट से हिरासत में लिया गया, उससे समझ में आता है कि किस तरह से डर है।
पीएम मोदी साफतौर पर जानते हैं कि वे केवल वोट चोरी से चुनाव जीत सकते हैं। अब वे लोकतंत्र को पूरी तरह कुचलकर अपने फ्रॉड को बचाने पर आमादा है। ज्ञानेश को जाना चाहिए, मोदी को भी जाना चाहिए। Kejriwal said – the government is scared
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























