Entertainment News बॉलीवुड के इस पॉपुलर कपल के घर फिर से गूंजने वाली है किलकारी
Kiara Advani दूसरी बार बनने वाली हैं मां
चंडीगढ 07 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में शुमार कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक बार फिर खुशियां आने वाली हैं। जुलाई 2025 में अपनी नन्हीं परी का स्वागत करने के बाद, अब इस क्यूट कपल ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है कि वे जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। इस खबर के सामने आते ही फैंस, दोस्तों और पूरी फिल्म इंडस्ट्री से बधाइयों का तांता लग गया है।
कियारा और सिद्धार्थ ने एक बेहद भावुक और प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसने सभी का दिल जीत लिया। तस्वीर में उनकी पहली बेटी सरायाह के नन्हे हाथ में एक छोटा सफेद मोजा दिखाई दे रहा है, जिसे कियारा और सिद्धार्थ के हाथों ने सहारा दिया हुआ है। /kiara-advani-skiara-advani-sidharth-malhotra-announce-second-pregnancy
इस दिल छू लेने वाली फोटो के साथ कियारा ने लिखा कि वे एक बार फिर जीवन के सबसे अनमोल उपहार से नवाजी गई हैं और उनका दिल प्यार और आभार से भर गया है। बता दें कि पोस्ट पर कमेंट करते हुए करण जौहर और अथिया शेट्टी जैसे कई बड़े सितारों ने प्यार भरे इमोजी शेयर किए।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























