LPU हिंसा: Punjab Police ने अब तक कुल इतने लोगो को किया गिरफ्तार
चंडीगढ 02 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब के फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में से सात स्टूडेंट हैं और दो बाहरी हैं, जबकि जांच के दौरान 20 आरोपियों की पहचान कर उन्हें केस में नामजद किया गया है।
DIG नवीन सिंगला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि LPU में हंगामा करने के आरोप में फगवाड़ा से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि जम्मू और मुंबई से भी कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, हिंसा के दौरान कैंपस के बाहर खड़े MiG-23UM फाइटर जेट में सवार हुए स्टूडेंट की पहचान हो गई है। पुलिस ने CCTV फुटेज स्कैन करके उसकी पहचान की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से गिरफ्तार किया गया। वह नाबालिग है, उसी यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट है और मंडी जिले का रहने वाला है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























