Asian Games-2026: लवलीना ने बॉक्सिंग में भारत के लिए गोल्ड जीता
महान मुक्केबाज मैरी कॉम की भी की बराबरी
चंडीगढ़, 2 अक्टूबर (विश्ववार्ता): Lovlina wins gold स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगेहन ने एशियन गेम्स में अपने करियर का पहला गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने महिलाओं की 75 kg वेट कैटेगरी में चीन की बाओ जी को 5-0 से हराया।
आज सुबह, भारतीय महिला आर्चरी टीम ने गेम्स के इतिहास में पहली बार रिकर्व कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम की टीम ने 10 बार की ओलंपिक चैंपियन साउथ कोरिया को 5-3 से हराया।
जापान के नागोया में चल रहे गेम्स के 13वें दिन, भारत के मेडल की संख्या 70 हो गई है, जिसमें 12 गोल्ड मेडल शामिल हैं। भारत मेडल लिस्ट में छठे स्थान पर पहुंच गया है।
लवलीना का स्वर्ण महिलाओं के 75 किग्रा भार वर्ग में भारत का पहला एशियाई खेल स्वर्ण है। इस भार वर्ग में भारत की महिला मुक्केबाजों ने इससे पहले भी पदक जीते हैं, लेकिन सोना नहीं आया था। 2010 ग्वांगझू एशियाई खेलों में कविता गोयत ने कांस्य पदक जीता था। 2014 इंचियोन में पूजा रानी ने कांस्य अपने नाम किया। 2022 हांगझोउ में लवलीना ने रजत पदक जीता। अब 2026 आइची-नागोया में लवलीना ने इसी भार वर्ग में भारत को पहली बार चैंपियन बनाया है।
भारत के खाते में 12वां स्वर्ण
लवलीना के स्वर्ण के साथ एशियाई खेलों में भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 12 हो गई। भारत के खाते में अब 12 स्वर्ण, 24 रजत और 34 कांस्य समेत कुल 70 पदक हैं। पदक तालिका में भारत सातवें स्थान पर है।
और खबरें पढ़ने के लिए, दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















