Punjab में बिजली कटौती के बीच PSPCL CMD का ट्रांसफर
– पढ़ें किसे दी गई ज़िम्मेदारी ?
चंडीगढ, 14 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) : पंजाब में बिजली संकट के बीच पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। सरकार ने PSPCL के CMD बसंत गर्ग को हटा दिया है। उनकी जगह IAS ऑफिसर गुरकीरत कृपाल सिंह को CMD बनाया गया है। वह 2001 बैच के IAS ऑफिसर हैं।
























