
Himachal Pradesh Government ने 3 HPPS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के जारी किए आदेश
शिमला 13 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) (विश्ववार्ता) Three HPPS officers transferred in Himachal प्रदेश सरकार ने तीन एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। सरकार ने 10 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए इन अधिकारियों की नई तैनाती तत्काल प्रभाव से जनहित में की है। Himachal Pradesh Government
एचपीपीएस 2010 बैच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार-द्वितीय, जो वर्तमान में ऊना जिला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर हैं और उनका तबादला राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, चंबा में किया गया था, अब उन्हें पुलिस जिला बद्दी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
एचपीपीएस 2011 बैच के कमांडेंट, होमगार्ड्स सोलन संतोष कुमार शर्मा का तबादला पहले सीआइडी शिमला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के तौर पर किया गया था। अब उन्हें जिला सोलन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) के पद पर तैनाती दी गई है।
एचपीपीएस 2017 बैच के ऊना में डीएसपी (मुख्यालय) अजय ठाकुर का तबादला पहले राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय शिमला में डीएसपी के तौर पर किया गया था।
अब उन्हें पांचवीं भारतीय रिजर्व बटालियन बस्सी, जिला बिलासपुर में डीएसपी नियुक्त किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से इन तबादलों के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















