
ग्वांगझू और दिल्ली के बीच फिर शुरू होंगी फ्लाइट्स
दिल्ली, 12 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) ब्रिक्स समिट के लिए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भारत दौरे से पहले चाइना सदर्न एयरलाइंस ने छह साल बाद ग्वांगझू-नई दिल्ली के बीच उड़ानें फिर से शुरू करने का एलान किया है। 21 सितंबर से ग्वांगझू-नई दिल्ली रूट पर रेगुलर पैसेंजर सर्विस फिर से शुरू करेगी। china guangzhou delhi direct flights resume ahead of xis visit
एयरलाइन ने कहा कि इस बहाली के बाद दक्षिण एशिया में आठ राउंड-ट्रिप मार्गों पर इसका कुल संचालन प्रति सप्ताह 100 से अधिक उड़ानों तक पहुंच जाएगा। गौरतलब है कि गुआंगजौ-नई दिल्ली हवाई सेवा पिछले छह वर्षों से निलंबित थी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















