Punjab के इस जिले मे Police और BSF को ड्रग्स के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी
दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
चंडीगढ, 2 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) Amritsar Police and BSF को ड्रग्स के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। घरिंडा थाना इलाके में तीन अलग-अलग मामलों में 578 ग्राम आइस ड्रग और 2 किलो 591 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। ऑपरेशन के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। drug and heroin recovered
पहले मामले में, BSF की BOP पुलमोरन के इलाके से एक संदिग्ध पैकेट बरामद किया गया। पैकेजिंग समेत पैकेट का कुल वज़न 578 ग्राम बताया गया है और पता चला है कि उसमें से आइस ड्रग बरामद हुई है। इस मामले में किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में, पुलिस ने अटारी निवासी सुखदियाल सिंह और नेष्टा निवासी हरदेव सिंह को गिरफ्तार किया है। BSF के BOP महावा इलाके में चलाए गए ऑपरेशन के दौरान दोनों के पास से 591 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन, 1120 रुपये कैश और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21-C के तहत केस दर्ज किया गया है।
तीसरे मामले में पुलिस ने मोरे के रहने वाले मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी बड़ी मात्रा में हेरोइन सप्लाई करता है और ड्रग्स की खेप लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सड़क पर नाकाबंदी करके उसे रोका और तलाशी के दौरान 2 kg हेरोइन बरामद की। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21-C और 25 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग सप्लाई नेटवर्क और उससे जुड़े दूसरे लोगों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























