Punjab University छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान जारी
PU के लॉ डिपार्टमेंट में स्टूडेंट्स और पुलिस के बीच खींचतान
किसके सिर सजेगा PU छात्रसंघ अध्यक्ष पद का ताज
चंडीगढ, 31 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता)Panjab University Election: पंजाब यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े शहर के कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव के लिए आज वोटिंग जारीहै। इस बीच यूनिवर्सिटी में अचानक हंगामा देखने को मिला है । PU के लॉ डिपार्टमेंट में स्टूडेंट्स और पुलिस के बीच खींचतान और धक्का-मुक्की हो गई । बवाल उस वक्त बढ़ा जब लॉ डिपार्टमेंट के बाहर स्टूडेंट्स ने PU प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और दरवाजे को लात मारकर अंदर घुस गए. पुलिस ने जब रोकने की कोशिश की तो इस दौरान पुलिस और छात्रों में झड़प हो गई ।
खबर मिल रही है कि पुलिस नारेबाजी कर रहे छात्रों को उठा ले गई है. बताया जा रहा है कि स्टूडेंट्स ने वोटिंग रोके जाने और वोटिंग प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर हंगामा खड़ा किया. इस बार 16 हजार से ज्यादा स्टूडेंट वोटर्स हैं. जिन्हें आईकार्ड दिखाने के बाद पोलिंग बूथों में एंट्री जा रही है और वह बैलेट पेपर के माध्यम से अपना वोट डाल रहे हैं. वोटिंग के लिए 191 बूथ इस बार बनाये गए हैं. वहीं चुनाव को लेकर चंडीगढ़ पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और शांति व सुरक्षा बनाये रखने पर पूरी निगरानी की जा रही है ।
4 पदों के लिए कुल 16 उम्मीदवार मैदान में उतरे
पीयू के चुनावी रण में इस बार कुल 16 उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए हैं. इसमें अध्यक्ष पद के लिए 4, उपाध्यक्ष पद के लिए पांच, सचिव पद के लिए 3 और संयुक्त सचिव पद के लिए 4 उम्मीदवार हैं. उम्मीदवारों में इस बार कुल 4 महिला उम्मीदवार हैं. उपाध्यक्ष पद के लिए 2, सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए एक-एक महिला उम्मीदवार है. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी की छात्र इकाई ABVP और अकाली दल के SOI का गठबंधन हो गया है. जिससे पंजाब की सियासत में भी सरगर्मी बढ़ गई है और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं ।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























