गाड़ी चलाने वालों को महंगाई का झटका,CNG के दाम 3.89 रुपये बढ़े
आज से बढ़े हुए रेट पर मिलेगी गैस, जानें नए दाम
दिल्ली, 29 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता)) दिल्ली-एनसीआर में CNG इस्तेमाल करने वाले लाखों वाहन चालकों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में इसकी कीमत 83.09 रुपये से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हो गई है। cng price rise delhi ncr new rate 86.98
नई दरें 29 अगस्त सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं. कंपनी के मुताबिक वैश्विक LNG बाजार में भारी उछाल, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और आयात लागत बढ़ने के कारण यह संशोधन किया गया है। इस बढ़ोतरी का असर ऑटो-रिक्शा, टैक्सी चालकों के साथ-साथ निजी वाहन मालिकों और सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र पर भी पड़ने की संभावना है। वहीं, ऑटो-रिक्शा चालकों का कहना है कि बढ़ती ईंधन लागत का सीधा असर उनकी कमाई पर पड़ रहा है, जबकि यात्रियों का किराया लगभग पहले जैसा ही बना हुआ है।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने बताया कि CNG की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की ‘कैलिब्रेटेड प्राइस रिविजन’ की गई है. नई दर लागू होने के बाद दिल्ली में CNG की कीमत 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।इससे पहले उपभोक्ताओं को CNG 83.09 रुपये प्रति किलो मिल रही थी. कंपनी का कहना है कि बढ़ती इनपुट लागत को आंशिक रूप से समायोजित करने और आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























