Punjab Crime News: इस जिले मे दिल दहला देने वाली वारदात : घर में अकेली औरत को करंट लगाकर मारा !
CCTV में कैद हुए बदमाश
तरनतारन, 28 अगस्त 2026 (विश्व वार्ता): तरनतारन से एक बहुत ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक अकेली औरत को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला की पहचान तरनतारन के मालियां कलां गांव की रहने वाली कुलदीप कौर (38) के रूप में हुई है। घटना के समय वह घर में अकेली थी और उसका पति काम पर गया हुआ था।
Heart-wrenching incident in Tarn Taran: Woman electrocuted to death alone at home
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दो नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और लूटपाट शुरू कर दी। तभी घर में मौजूद अकेली महिला ने जब लुटेरों को रोकने की कोशिश की, तो लुटेरों ने पास में पड़े नंगे तारों को स्विच में लगाकर महिला को करंट लगा दिया।
इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसके हाथ पर काले निशान भी पड़ गए। इसके बाद लुटेरे घर से करीब 70 हजार रुपये कैश और सोने की बालियां, एक चेन और एक अंगूठी लेकर फरार हो गए।
घटना के बाद जब घर में काम करने वाली महिला आई तो उसने महिला को ज़मीन पर पड़ा देखा। महिला की सांस नहीं चल रही थी यह देखकर उसने शोर मचाया और आस-पास के लोगों को इकट्ठा किया।
पति लखविंदर सिंह ने बताया कि जैसे ही वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी ज़मीन पर पड़ी थी और उसके पास नंगे तार पड़े थे। जिससे लुटेरों ने कुलदीप कौर को करंट लगाया। उसके हाथ पर काले निशान भी मिले हैं।
इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस को आरोपियों के घर में घुसने और घटना के बाद बाहर निकलने का CCTV फुटेज मिला है। दोनों बदमाशों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। फुटेज के आधार पर पुलिस उनके हुलिए, बाइक और भागने के रास्ते के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























