Ludhiana की Sessions Court ने पूर्व SHO को सुनाई को सुनाई इतने साल की सजा
पढिये क्या है पूरा मामला
दिल्ली, 28 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) लुधियाना की सेशंस कोर्ट ने पंजाब पुलिस के उस समय के इंस्पेक्टर और SHO बलजिंदर सिंह को एक बहुत ही गंभीर और हाई-प्रोफाइल मामले में दोषी ठहराते हुए 3 साल जेल की सज़ा सुनाई है।
यह मामला करीब छह साल पहले खन्ना के सदर थाने में एक अमृतधारी आदमी, उसके बेटे और एक अन्य साथी को नंगा करके बेरहमी से पीटने और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने से जुड़ा है। Court sentences former SHO to 3 years in prison
यह घटना जून 2019 की है। खन्ना के सदर थाने के उस समय के SHO बलजिंदर सिंह पर आरोप था कि उन्होंने अपने ऑफिस (SHO ऑफिस) में एक अमृतधारी आदमी, उसके बेटे और उसके एक साथी के साथ बुरा बर्ताव किया और पूरी टॉर्चर का वीडियो रिकॉर्ड किया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























