Punjab Mandi Board के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार
— पंजाबी सांस्कृतिक पहरावे में दी शानदार प्रस्तुतियां
एस.ए.एस. नगर (मोहाली), 26 अगस्त, 2026 (सतीश कुमार पप्पी ) :- पंजाब मंडी बोर्ड की महिला स्टाफ की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आधुनिक फल एवं सब्जी मंडी, मोहाली में तीज का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट की धर्मपत्नी श्रीमती हरिंदर कौर बरसट ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की, जबकि मंडी बोर्ड के संयुक्त सचिव स. हरजीत सिंह संधू की धर्मपत्नी श्रीमती गगनदीप कौर संधू ने विशेष अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज करवाई।
इस दौरान महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने पारंपरिक पंजाबी पहरावा पहनकर विभिन्न पंजाबी लोकगीतों की धुनों पर गिद्दे और भंगड़े की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। जहां पंजाबी और हिंदी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं लोक गीतों ने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को उजागर किया। Teej festival celebrated in the premises of Punjab Mandi Board
— Punjabi cultural costumes presented in spectacular fashion
मुख्य मेहमान श्रीमती हरिंदर कौर बरसट ने सभी को तीज के त्योहार की बधाई देते हुए कहा कि तीज का त्योहार हमें अपनी संस्कृति से जोड़कर रखता है। ऐसे उत्सव ही पंजाब की विरासत की उन्नति की पहचान हैं और नई पीढ़ी को अपने विरसे से जोड़े रखने के लिए ऐसे प्रयास किए जाने चाहिए। श्रीमती गगनदीप कौर संधू ने कहा कि आज जहां लोग धीरे-धीरे अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं, वहीं तीज का त्योहार हमें अपनी सांस्कृतिक पहचान करवाता है। सभी ने बोलियां, गिद्दा और भंगड़ा डाला और पींगे झूली। इस अवसर पर पंजाब मंडी बोर्ड की सभी महिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहीं। Punjab Mandi Board
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















