
Train Cancelled: त्यौहारों मे यात्रा करने से पहले पढे यह खबर
सितंबर-अक्तूबर में कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देखें लिस्ट
पढिये पूरी लिस्ट
चंडीगढ, 25 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) रक्षा बंधन के साथ ही त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाता है, क्योंकि नवरात्रि से लेकर दशहरा और दिवाली-छठ जैसे त्योहार आते हैं। ऐसे में जो लोग अपने घरों से बाहर रहते हैं, वे अपने घरों को त्योहार मनाने जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बार सितंबर और अक्तूबर महीने में कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। आप यहां उन ट्रेनों की लिस्ट देख सकते हैं, जिन्हें इन दो महीनों में कैंसिल किया गया है। चलिए जानते हैं कौन सी ट्रेनों को और क्यों रद्द किया गया है…
दरअसल, पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन यार्ड में तीसरी रेल लाइन को जोड़ने का काम किया जा रहा है
इसका काम 14 अगस्त से जारी है जो कि 15 अक्तूबर तक चलने वाला है
September And October Cancelled Trains List:
रेलवे ने कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द की हैं?
बीना-रुठियाई पैसेंजर ट्रेन (ट्रेन नंबर 61611)
ये ट्रेन 30 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच कैंसिल रहेगी
रुठियाई-बीना पैसेंजर ट्रेन (ट्रेन नंबर 61612)
ये ट्रेन 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक रद्द रहेगी
भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12197)
ये ट्रेन 1 से 15 अक्टूबर तक नहीं चलेगी
ग्वालियर-भोपाल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12198)
ये ट्रेन 1 से 15 अक्टूबर तक कैंसिल रहने वाली है
ये ट्रेन निर्धारित तारीख पर कैंसिल रहेगी
ललितपुर-बीना ट्रेन (ट्रेन नंबर 64618)
ये ट्रेन 20 से 26 सितंबर के बीच रद्द रहेगी
बीना-ललितपुर ट्रेन (ट्रेन नंबर 64617)
ये ट्रेन 20 से 26 सितंबर तक कैंसिल रहेगी
एसएसवीटी बेंगलुरु-ग्वालियर ट्रेन (ट्रेन नंबर 11085)
ये ट्रेन निर्धारित तारीख पर नहीं चलेगी
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























