India and Sri Lanka के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल जारी
भारत का स्कोर कुल इतने विकेट पर 200 के पार पहुंचा
देवदत्त पडिक्कल और जडेजा क्रीज पर
चंडीगढ, 23 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के सिंहलीज स्पोट्र्स क्लब में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारत ने 3 विकेट पर 222 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत 3 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्हें लाहिरू कुमारा की शॉर्ट गेंद बाएं हाथ की कलाई के पास लगी, जिसके बाद फिजियो ने मैदान पर उनकी जांच की और पंत वापस लौट गए। उनकी जगह रवींद्र जडेजा क्रीज पर आए हैं।
देवदत्त पडिक्कल 84 रन बनाकर नाबाद हैं।
इससे पहले कप्तान शुभमन गिल 50 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल 18 और यशस्वी जायसवाल 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। गॉल में पहला टेस्ट 165 रन से जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है।
इस मुकाबले से स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन ने टेस्ट डेब्यू किया है। उन्हें कुलदीप यादव की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























